बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले का किया खुलासा,पुलिस ने नकदी और भारी मात्रा में सामान के साथ चोर को दबोचा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस को चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद पुलिस को चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का भारी मात्रा में सामान, नकदी और मादक पदार्थ बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को धर दबोचा।

बरामदगी और गिरफ्तारी

आज, 19 जून 2025 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 222/25 धारा 312(2), 317(4) बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्त ननके पुत्र स्व. पारस नाथ (उम्र करीब 35 वर्ष) निवासी ग्राम खगईजोत, थाना कोतवाली देहात से गिरफ्तार किया।

बरामद माल के साथ अभियुक्त को थाना लाया गया और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई चोरियों का खुलासा होने की संभावना है।

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.