महराजगंज: नेपाल सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब यह दुखद खबर मिली कि गांव के 35 वर्षीय राजू सहानी की नेपाल में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब यह दुखद खबर मिली कि गांव के 35 वर्षीय राजू सहानी की नेपाल में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। राजू बृहस्पतिवार को अपने मामा का हाल-चाल लेने भैरहवा, नेपाल गए थे।

नेपाल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही राजू का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। पिता श्रीपति और भाई कुलदीप की आँखों से आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

राजू की पत्नी कबूतरी की हालत बेहद गंभीर है और वह पति की मौत के सदमे से बार-बार बेहोश हो रही हैं। इस हादसे ने चार नाबालिग बच्चों को अनाथ कर दिया है। इनमें 14 वर्षीय पुत्र सिकंदर, 10 वर्षीय पुत्री कालज, 8 वर्षीय पूनम और 5 वर्षीय पुष्पा शामिल हैं। बच्चों को यह समझ नहीं आ रहा कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस परिवार पर आई विपदा से दुखी है।

 

Voice Of News 24