बलरामपुर : मनरेगा कार्यों में फर्जी तरीके से 38 लाख 49 हजार रुपए का गबन करने वाले आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

 

बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्राम सभा विशुनपुर टनटनवा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) अन्तर्गत तीन तालाबों पर जीर्णोद्धार का कार्य के लिये प्रस्तावित धन 58,34,466 रूपये से मनरेगा मजदूरों का फर्जी एवं कूटरचित मस्टर रोल तैयार कर 38 लाख 49 हजार रूपये का गबन व बंदर बाट करने वाले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 


जनपद बलरामपुर के विकास खण्ड पचपेड़वा अंतर्गत ग्राम सभा विशुनपुर टनटनवा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) अन्तर्गत तीन तालाबों पर जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत के आधार पर डा0 अय्यूब के खेत के पास व नहर के निकट तालाब निर्माण के नाम से मनरेगा के अन्तर्गत 58.34.466 रूपये का खर्चा दिखाकर सरकारी धन का दुरूपयोग करने की सूचना मिली। जिसके सम्बन्ध में थाना पचपेडवा बलरामपुर पर मु0अ0सं0- 39/2025 धारा- 319(2)/318(4)/338/336(3) /340(2)/316(5) बी0एन0एस पंजीकृत किया गया था ।

 

मनरेगा के अन्तर्गत 38 लाख 49 हजार रूपये की गबन के घटना के अनावरण व संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसपी द्वारा दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में कल गुरुवार को थाना पचपेडवा जनपद बलरामपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 39/2025 धारा- 319(2) /318(4) /338 /336(3) /340(2) /316(5) बी0एन0एस में वाछिंत अभियुक्त 1.अब्दुल वहाब पुत्र छेदी नि0 विशुनपुर टनटनवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर (ग्राम प्रधान) 2.मो0 जुबेर खान पुत्र मो0 रफीक खान नि0 विशुनपुर टनटनवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर (रोजगार सेवक) 3.गिरिजाशंकर पुत्र देवतादीन नि0 79 ग्राम दीनापुर पो0 मलाई थाना बरसेठिया जनपद जौनपुर (ग्राम विकास अधिकारी) 4.अतुल कुमार मिश्रा पुत्र रामप्रकाश मिश्रा नि0 52/ए मोहल्ला राजीव नगर कल्यानपुर पो0 विकासनगर थाना विकासनगर जनपद लखनऊ (अतरिक्त कार्यक्रम अधि0) 5.प्रदीप कुमार चौधरी पुत्र रामचन्दर नि0 बरौवा भदौली थाना को0 देहात जनपद बहराइच (जे0ई0) 6.अजय यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव नि0 बेलहर थाना शहजनवा जनपद गोरखपुर (ग्राम विकास अधि0) को संकलित साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

अभियुक्तों के पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित तरीके से सरकारी धन का गबन व बंदर बाट करने के लिए फर्जी तरीके से तालाब जीर्णोद्धार व निर्माण करने के लिए गलत प्रस्ताव पारित कर मनरेगा मजदूरों का फर्जी एवं कूटरचित मास्टर रोल तैयार कर 38 लाख49 हजार रुपये का गबन एवं बंदर बाट किया गया है।

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.