बलरामपुर : आईजी अमित पाठक ने पुलिस लाइन का किया दौरा, जानें किन बिन्दूओं पर हुई चर्चा?

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा के आईजी अमित पाठक ने पुलिस लाइन का दौरा किया और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा किए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

बलरामपुर जनपद के देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमित पाठक ने आज बुधवार को बलरामपुर पुलिस लाइन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के साथ नवचयनित रिक्रूट आरक्षियों के जेटीसी/आरटीसी (ज्वाइंट ट्रेनिंग सेंटर/रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) प्रशिक्षण की तैयारियों का गहन जायजा लिया।

सुविधाओं का निरीक्षण और दिए आवश्यक निर्देश

आईजी पाठक ने पुलिस लाइन में स्थित बैरक, क्लासरूम, परेड ग्राउंड, खेल मैदान, आवासीय परिसर और भोजनालय का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय, स्नानागार और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासित और स्वच्छ माहौल मिलना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से बैरकों में पंखे-कूलर, आरओ से शुद्ध पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजी ने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखी जाए और रिक्रूट आरक्षियों को ऐसा वातावरण प्रदान किया जाए जो अनुशासन के साथ-साथ उनके मानसिक और सामाजिक संतुलन को भी बढ़ावा दे।

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

आईजी अमित पाठक ने चेतावनी दी कि प्रशिक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी लाइंस डॉ. जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री और प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी का यह निरीक्षण पुलिसकर्मियों के बेहतर प्रशिक्षण और कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.