बलरामपुर : आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की दर्दनाक मौत,छत पर किशोरी के खेलते समय खुशियां बदली मातम में

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में आज बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रही 9 वर्षीय आंचल की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना में आंचल के दो भाई-बहन भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

शाम के समय, चंद्रशेखर के बच्चे – आंचल (9 वर्ष), मानसी (7 वर्ष), और आरुष (5 वर्ष) – अपने घर की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान, तेज गर्जना के साथ छत के किनारे आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आते ही आंचल बेहोश हो गई।

अस्पताल ले जाते ही मौत की पुष्टि

बेहोश आंचल को परिजन तुरंत पचपेड़वा के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना में आंचल के भाई आरुष और बहन मानसी को भी हल्की चोटें आई हैं।

मृतका के चाचा प्रभु जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पचपेड़वा थाना प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.