सपा को लग सकता है बड़ा झटका शाही जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में भड़की हिंसा मामले में सांसद बर्क पर केस ,MP-MLA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

संभल

संभल समाजवादी पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में भड़की हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी  सांसद जिया उर रहमान बर्क पर अब कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा।‌ पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

24 नवंबर 2024 को संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हिंसक घटना में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर्रहमान बर्क सहित 23 लोगों के खिलाफ जिला न्यायालय की MP-MLA कोर्ट में 1100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है।

सांसद बर्क समेत 23 उपद्रवी नामजद

चार्जशीट में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क सहित कुल 23 उपद्रवियों को नामजद किया गया है। इन सभी पर 24 नवंबर 2024 को संभल कोतवाली क्षेत्र में हुई इस भीषण हिंसा में शामिल होने का आरोप है।

हिंसा का भयावह मंजर और आरोप

यह हिंसा जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में भड़की थी, जिसके दौरान हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि जमकर पथराव और आगजनी हुई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 23 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जबकि चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने सांसद बर्क को हिंसा भड़काने और लोगों को उकसाने का मुख्य आरोपी बताया है।

आगे की कानूनी प्रक्रिया

अब इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विशेष MP-MLA कोर्ट में विधिवत चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। उम्मीद है कि इस चार्जशीट की समीक्षा जल्द शुरू होगी और मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।

 

 

Voice Of News 24