महराजगंज : पल भर की आनंद के लिए नौतनवां का लाल आंखों से हो गया ओझल, स्विमिंग पुल में नहाते समय हुई मौत

महराजगंज

स्विमिंग पूल में नौतनवा के एक युवक की मौत से मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के बेलहिया स्थित एक स्विमिंग पूल में पानी के अंदर एक नौतनवा के युवक की मौत हो गयी है। पार्क के कर्मचारियों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक बुधवार दोपहर सिद्धार्थनगर, नगर पालिका-1 के ‘एक्वा पार्क’ में तैराकी करते समय एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। भारत के नौतनवा का स्थायी निवासी 17 वर्षीय सैल अंसासी बुधवार को स्विमिंग पुल में तैरते समय डूब गया। डूबने के बाद उसे इलाज के लिए भीम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस संबंध में रूपनदेही जिले के एसपी प्रदीप बहादुर झेत्री ने आश्चर्यचकित होकर बोलें कि 6 फिट का युवक की स्विमिंग पुल में डूबने से कैसे मौत हुई? पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटनाक्रम की स्पष्टता की जांच पड़ताल में जुट गई है ‌

 

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.