महराजगंज: घर में घुसा मगरमच्छ मच गया हड़कंप ,वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र के सिंहपुर गांव के टोला मल्लाह में बीती रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई।‌पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र के सिंहपुर गांव के टोला मल्लाह में बीती रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई,गांव निवासी पलकधारी के घर में आधी रात को एक मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को देखकर घर में हड़कंप मच गया और परिवार के लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही मधवलिया वन रेंज की टीम बिना देर किए तत्काल मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों ने मोर्चा संभाला और बेहद सावधानी से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को बाद में जंगल से होकर बहने वाली नदी में छोड़ दिया गया।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को गांव में दिनभर इसी घटना की चर्चा होती रही। ग्रामीणों ने वन विभाग की कुशलता की जमकर सराहना की और राहत की सांस ली। यह क्षेत्र सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत आता है, जहाँ वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों में आना कभी-कभी देखने को मिलता है। वन विभाग की समय पर की गई कार्रवाई ने एक संभावित बड़े खतरे को टाल दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.