ठूठीबारी : खुले मे रखा ट्रांसफार्मर विभागीय लापरवाहियों के आइने में दिख रही खतरे की स्पष्ट तस्वीर, जिम्मेदार चुरा रहे नज़र

महराजगंज

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में ख़तरे की घंटी बजा रहा खुले में रखा ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार साधे हुए हैं चुप्पी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक इस ट्रांसफार्मर से पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। बारिश के दिनों में करंट का खतरा लगातार बना रहता है। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।विभागीय आदेशों के बाद भी इतनी बड़ी लापरवाहियों तलें यदि कोई हादसा होता है तो

कौन होग इसका जिम्मेदार?

खुले में रखे ट्रांसफार्मर से लोगों के लिए सुरक्षा उपाय हेतु आदेश पारित होने के बाद भी लापरवाही साफ झलक रही है।

संवादाता के मुताबिक कस्बे में पहले से कई जगह लगे ट्रांसफार्मरों के चारो ओर लोहे की जाली पूरी तरह से टूट चुकी है। कभी भी एक छोटी सी चिंगारी से कोई भी बड़ा हादसा बन सकता है।
अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही पर कार्रवाई की जायेगी? या फिर इसे नजरअंदाज कर ख़तरे की घंटी बजाने के लिए छोड़ दिया जायेगा।

 

Voice Of News 24