सिद्धार्थनगर में युवक-युवती की मौत,महराजगंज जिले के निवासी के रूप में हुई युवक की पहचान

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में आज सुबह-सुबह ही दो सिद्धार्थनगर की घटना ने सनसनी फैला दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सड्डा नहर पुल पर अचेत अवस्था में मिले युवक और युवती की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत की हुई पुष्टि।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार की सुबह पुलिस को डायल 112 के माध्यम से मोहाना थाना क्षेत्र के सड्डा नहर पुल पर स्कूटी के साथ अचेत अवस्था में पड़े युवक और युवती की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तत्काल मोहाना पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया।

इस दौरान युवक के जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल के माध्यम से दोनों की शिनाख्त का प्रयास किया गया तो पता चला कि युवक मंजेश जायसवाल (20) पुत्र रामफल निवासी बसीहां खुर्द,थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज,जबकि युवती की पहचान राजू शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री पायल शर्मा के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायतनामा तथा अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

यह घटना मौत के कारणों पर संदेह का पर्दा लगा दिया है। अब पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही ऐसे हालात में दोनों के मौत के कारणों पर पड़ा संदिग्ध का पर्दा उठेगा

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.