अंबेडकरनगर: कोतवाली के पास से बाइक चोरी, CCTV फुटेजसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित घसियारी टोला से एक खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित घसियारी टोला से एक खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर किस तरह बेखौफ होकर घर के सामने खड़ी बाइक को चुराकर ले जा रहा है। यह घटना पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब चोरी की वारदात कोतवाली से इतनी कम दूरी पर हुई हो।

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी सफलता हासिल करती है।

 

 

 

 

Voice Of News 24