बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मारपीट के 3 वारंटियों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, आज थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट के तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बृजानंद सिंह के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

उप-निरीक्षक अनुप सिंह अपनी टीम, जिसमें कांस्टेबल शुभम साहू और कांस्टेबल विनीत वर्मा शामिल थे, के साथ क्षेत्र में लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की जांच और वांछित/वारंटियों की तलाश में गश्त पर थे। इसी दौरान टीम ने माननीय न्यायालय सीजेएम बलरामपुर महोदय द्वारा जारी किए गए गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट, मामला संख्या 4283/9/94, धारा 323, 504, 506 भारतीय दंड संहिता से संबंधित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय बलरामपुर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस अभियान से जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

 

Voice Of News 24