महराजगंज:जल जीवन मिशन की प्रगति धीमी, जिलाधिकारी ने लगाई फटकार, दिए कड़े निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में जल निगम और तीन प्रमुख कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पिछले माह के लक्ष्य को पूरा न कर पाने पर नाराजगी जताई और एक माह का नया, संशोधित लक्ष्य तय किया।

परियोजनाओं का विवरण

जल जीवन मिशन के फेज-II में, जेएमसी कंपनी 341 परियोजनाएं चला रही है, जिनसे 446 ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। फेज-III में, कोया (Coya) कंपनी की 205 परियोजनाओं से 345 ग्राम पंचायतें और रिथविक (Rithwik) कंपनी की 174 परियोजनाओं से 302 ग्राम पंचायतें लाभान्वित होंगी।

 

जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के कारण अटकी परियोजनाओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस टीमों को मौके पर जाकर विवादों का समाधान कर कार्य शुरू कराने को कहा।सोलर सेल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए।ड्रिलिंग, हाइड्रो टेस्टिंग और बाउंड्री वॉल निर्माण जैसे कार्यों में तेजी लाने को कहा गया, ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन और सहायक अभियंता महेश चंद्र आजाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करें, जिससे जिले की ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.