सिद्धार्थनगर
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने आज थाना गोल्हौरा से वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने आज थाना गोल्हौरा से वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गोल्हौरा पुलिस की कार्रवाई
थाना गोल्हौरा पुलिस ने खड़ंजा मोड़ के पास ईंट भट्ठे से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गोल्हौरा थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 65/2025, धारा 64(1) और 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत की गई है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
सिद्धार्थनगर:पुलिस ने नेपाल सीमा से एक तस्कर को किया गिरफ्तार, 5.74 ग्राम स्मैक बरामदhttps://t.co/ugMQCL9fVn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2025





















