मेरठ : ए एस इंटर कॉलेज मवाना  में भारतीय मानक ब्यूरो की स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ

ए एस इंटर कॉलेज मवाना में भारतीय मानक ब्यूरो की स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता में पूर्वी गोला के समूह ने मारी बाजी मारी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

 

मवाना मेरठ तहसील प्रभारी

ए एस इंटर कॉलेज मवाना में भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद शाखा के अंतर्गत मानक क्लब के छात्र-छात्राओं के लिए स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने हेलमेट , गैस सिलेंडर ,फुटबॉल , स्कूल बैग आदि पर अपनी स्टैंडर्ड लिखें सर्वप्रथम भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड प्रमोशन अधिकारी आयुष राज , रिसोर्स पर्सन प्रियांशु के साथ सूरज एवं आशीष कुमार का मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं के द्वारा पुष्प वर्षा एवं अंग वस्त्र के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया उसके उपरांत छात्र-छात्राओं को स्टैंडर्ड राइटिंग से संबंधित वीडियो तथा प्रेजेंटेशन के द्वारा समझाया गया छात्र-छात्राओं के समूह बनाए गए समूह के रूप में सभी ने अपने स्टैंडर्ड लिखें जिसमें पूर्वी गोला ग्रुप में उपस्थित सुरभि अग्रवाल ,भूमि गोला, राधिका रस्तोगी ,अक्षरा रस्तोगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दिव्यांशी चौधरी के ग्रुप में उरर्वी नैना , वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा रिया सिंह के ग्रुप में प्राची सागर ,सिया एवं अंशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह, संजय कुमार निमेष, कीर्ति शर्मा, कोर्डिनेटर अंजु सिंह, प्रमोशन अधिकारी आयुष राज , प्रियांशु के द्वारा 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया प्रमोशन अधिकारी आयुष राज ने बताया कि स्टैंडर्ड लिखने से छात्र-छात्राओं के अंदर प्रतिभा निखर कर बाहर आती है तथा भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा निर्धारित मानकों से नकली चीजों को सरलता से बीआईएस केयर अप के माध्यम से पकड़ा जा सकता है यदि मनको से भिन्न है या नकली बनी हुई है तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को प्रेषित की जा सकती है उसे पर विभाग के द्वारा तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है प्रत्येक घर तक इसकी जागरूकता होना अनिवार्य है ।

 

 

 

Voice Of News 24