महराजगंज:नदी किनारे बना रहे रील बन सकती थी मुसीबत, शूटिंग के दौरान दिखा मगरमच्छ,भाग कर बचाई जान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक के ग्राम बड़हरा चरगहा छावनी टोला निवासी हरहंगी चौहान उस समय मौत के मुँह से बाल-बाल बच गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक के ग्राम बड़हरा चरगहा छावनी टोला निवासी हरहंगी चौहान उस समय मौत के मुँह से बाल-बाल बच गए, जब कुशीनगर में नारायणी नदी के किनारे रील्स बनाते समय एक मगरमच्छ ने उन पर हमला करने की कोशिश की।

हरहंगी चौहान, जो भक्ति गीतों पर आधारित रील्स बनाने के लिए जाने जाते हैं, भैंसहा घाट पर नारायणी नदी के किनारे वीडियो शूट करने गए थे। पूजा-पाठ समाप्त करने के बाद जब वह वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी अचानक नदी से एक मगरमच्छ निकलकर तेजी से उनकी तरफ बढ़ने लगा।

मगरमच्छ को देखते ही हरहंगी के साथ मौजूद उनके सहयोगी ने जोर से शोर मचाया। इसके बाद, दोनों ने बिना समय गंवाए वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हरहंगी ने बताया कि वह नियमित रूप से भक्ति गीतों पर आधारित रील्स बनाते हैं, लेकिन इस बार की घटना ने उन्हें अंदर तक दहला दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.