महराजगंज:युवक ने अपने गर्भवती पत्नी को जलाया ,गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा महिला का इलाज,हालत बेहद नाजुक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गनेशपुर में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गनेशपुर में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक पति ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी को कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। इस जघन्य कृत्य में गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की मौत हो गई, जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला। पत्नी सुमन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

जानकारी के अनुसार बताते चले आरोपी पति गोविंद उर्फ टल्लू, जो गनेशपुर का निवासी है और पंजाब के लुधियाना में सिलाई का काम करता है, का शादी के बाद से ही अपनी पत्नी सुमन से अक्सर विवाद होता रहता था। उनके रिश्ते में प्रमुख दरार एक-दूसरे पर शक करना था। सुमन अक्सर अपने मायके पोखरभिंडा में रहती थी।

बताया गया है कि 9 जून को गोविंद के पिता का निधन हो गया था, जिसकी सूचना पर वह दो दिन पहले ही गांव लौटा था। वह अपनी ससुराल जाकर सुमन को समझा-बुझाकर घर लाया था। हालांकि, घर आने के बाद दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया, जिसने रविवार को एक भयावह मोड़ ले लिया।

रविवार रात लगभग 10:30 बजे, गोविंद ने आपसी विवाद के दौरान अपनी पत्नी पर कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

घटना के बाद से आरोपी पति गोविंद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है, जबकि पीड़ित महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.