फतेहपुर : सड़क पर पिटती रही मां-बेटी, विडीयो हो गया वायरल, महिला सम्मान के दावे पर लाठी-डंडों का टूटा कहर

फतेहपुर 

फतेहपुर का एक वायरल विडीयो महिला सम्मान के दावों की उड़ा दी धज्जियां, मां-बेटी के पिटाई का विडीयो वायरल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बोधीखेड़ा गांव की घटना का एक संदिग्ध विडीयो वायरल हो रहा है। जो महिला सम्मान और उसके दावे की पोल खोलता नजर आ रहा है।
बड़े-बड़े मंच से विशेष स्वार्थी लोग महिला सम्मान और महिला सुरक्षा के झूठे दावे पर अपने स्वार्थ को पूरा कर लेते हैं और दावे उसी मंच पर दम तोड़ रही होती है।
महिला सम्मान के झूठे दावे की पोल एक वायरल विडीयो ने खोल कर रख दिया है। विडीयो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मां और बेटी पिटती रहीं लेकिन लोग तमाशबीन बन देखते रह गए। दबंग ने मां-बेटी को डंडों से दौडा-दौड़ाकर पीटा और मां-बेटी घायल हो गई। दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, उक्त मार-पीट की घटना कूड़ा डालने जैसे मामूली विवाद में ऐसे अंजाम तक पहुंच गया।
यह घटना महिला सम्मान और महिला सुरक्षा के दावों पर एक प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

 

Voice Of News 24