सिद्धार्थनगर : प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित दो अस्पतालों के निरीक्षण में एक को कर दिया गया सील, दूसरे के लिए नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में अवैध संचालन पर दो अस्पतालों की जांच में बरहनी के एक अस्पताल को सील कर दूसरे को नोटिस जारी किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने सोमवार को बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित दो अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि यह बड़ी कार्रवाई कुछ दिन पहले सामने आए एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई। उक्त वीडियो में इन अस्पतालों में चल रही अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने औचक निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी राहुल सिंह और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी की टीम ने छापेमारी की। जांच के बाद ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित डॉ. मुकेश क्लिनिक को सील कर दिया गया। साथ ही अमीना हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का यह पहल न केवल उनकी निष्पक्षता और तत्परता को दिखाता है बल्कि अवैध रूप से संचालित होने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई में कोई कोताही न बरतनें को भी रेखांकित करता है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.