उत्तराखंड
आज का यह रविवार आम लोगों के दृष्टिगत तो कोई महत्व नहीं रखा होगा, लेकिन जिन्होंने आज अपने सदस्यों को खोया है उनके लिए यह रविवार वास्तव में हादसे का रविवार साबित हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

रविवार, 15 जून 2025 — देश भर में यह रविवार दुर्घटनाओं और आपदाओं की भयावह श्रृंखला के रूप में सामने आया। उत्तर से दक्षिण तक मानो त्रासदियों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें हेलिकॉप्टर क्रैश से लेकर सड़क हादसे, बिजली गिरने, डूबने और भवन गिरने जैसी घटनाएं शामिल रहीं। अलग-अलग घटनाओं में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई।
* उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना, 7 श्रद्धालुओं की मौत :
केदारनाथ के पास एक निजी हेलिकॉप्टर रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना के बाद हेलिकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। इसके अलावा पैदल यात्रा मार्ग पर मलबा गिरने से एक अन्य यात्री की भी मृत्यु हो गई। चारधाम यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।
* उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे और बिजली गिरने से कहर :
* अमेठी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और पिकअप वैन की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस में 6 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायल हैं।
* प्रयागराज : आसमान से कहर बरपा। बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोग — पति-पत्नी और उनकी दो बेटियाँ — जिंदा जल गए। शव जलकर कंकाल बन चुके थे।
* जौनपुर : बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत, जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं।
* प्रदेशभर की स्थिति : पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 20 और हीटस्ट्रोक से 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
* ललितपुर, प्रयागराज : 4-4 मौतें
* औरैया, जौनपुर: 3-3
* हमीरपुर : 2
* जालौन, संभल, बिजनौर, महोबा: 1-1
* वाराणसी: 4 (हीटस्ट्रोक)
* सोनभद्र, गाजीपुर, मिर्जापुर : 1-1
* मथुरा : रविवार देर शाम भारी बारिश के बाद कई पुराने मकान ढह गए। मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
* दक्षिण भारत में भी दर्दनाक हादसे :
* आंध्र प्रदेश (पूर्वी गोदावरी) : ताडिपुडी गांव में 12 युवाओं का समूह नदी में नहाने गया था। अचानक तेज बहाव में 5 युवक बह गए और डूबकर जान गंवा बैठे।
* महाराष्ट्र (पुणे) : इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया, जिससे कई पर्यटक नदी में बह गए। दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बचाव अभियान अब भी जारी है।























