महराजगंज : अंबेडकर की क्षतिग्रस्त मूर्ति को हटाकर काफी जद्दो जहद के बाद अमोढा़ में नई मूर्ति की गई स्थापित!

महराजगंज

महराजगंज जिले के अमोढ़ा में अंबेडकर की नई मूर्ति स्थापित, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा कायम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थाना अंतर्गत आज रविवार की सुबह एसडीएम सदर को दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोढ़ा ग्राम में बाबा साहब अंबेडकर मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना पर एसडीएम सदर द्वारा नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी तथा थानाध्यक्ष घुघली को पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें उचित कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति स्थापित किया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के आधार पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। घटनास्थल के पास स्थित पंचायत भवन में लगे कैमरा के माध्यम से संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. – 233/2025 धारा 298, 299 BNS के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
इस संबंध में एसडीएम सदर ने बताया कि स्थानीय लोग प्रशासन की कार्यवाही से संतुष्ट हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.