महराजगंज
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत नौसागर के मंदुरवा टोले पर दो भाइयों राजेन्द्र और योगेन्द्र का जमीनी विवाद में योगेन्द्र की पत्नी द्वारा स्थानीय थाने और तहसील में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है, जिसमें बताया गया कि योगेन्द्र और राजेंद्र दो सगे भाई हैं और दोनों भाइयों का पुस्तैनी जमीन में बराबर आधा आधा हिस्सा होना चाहिए जबकि मंदुरवा गांव पर जो सड़क के किनारे जमीन है उसमें १/२ हिस्से पर राजेंद्र द्वारा अपना मकान बनवा लिया गया है और जो बगल की योगेन्द्र के हिस्से की बची हुई जमीन है उस पर राजेंद्र द्वारा अपनी चारपहिया वाहन और सामान रखकर जबरन कब्जा कर लिया गया है। जिसे कब्जा हटाने को लेकर योगेन्द्र की पत्नी द्वारा काफी दिन से प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई जा रही है।

इस तरह इस बात को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा गाली गलौज होती रहती है, और विवाद की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी ओर राजेंद्र के परिवार का कहना है आरोप निराधार है।
इस पूरे मामले में काफी बार पंचायत हुई किन्तु कोई नतीजा नहीं निकलता दिखाई दे रहा है। अतः पीड़िता धाना देवी ने शिकायतीपत्र देकर मौके पर जांच कर मामले के निस्तारण के लिए काफी दिनों से तहसील और थाने का चक्कर लगा रही है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पीड़ित को न्याय कब-तक मिलता है और दोषियों पर प्रशासन की कार्रवाई कब-तक होती है?























