महराजगंज
जनपद महराजगंज में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां सीसी ब्लॉक में भारी अनियमितताएं बरती जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत दर्जनिया ताल के निकट नारायणी नदी पर तटबंधों की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे सीसी ब्लॉक का निर्माण मानकों के विपरित हो रहा है। जो आम लोगों की सुरक्षा और विभागीय गरिमा को ठेस पहुंचाता है।
जब वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता ने ग्राउंड जीरो से सच्चाई दिखाना शुरू किया तो एक के बाद एक निर्माण में अनियमितताएं मिलती गई।
घटिया सामग्री और नवनिर्मित ब्लॉक बनने से पहले ही खून की आंसू बहने लगे। जैसे ही संवादाता ने उन सीसी ब्लॉकों को हाथ लगाया तो मानों उसमें से आवाज आ रही हो कि मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का गहरा रंग चढ़ाया गया है। हाथ लगाते ही बड़े सीसी ब्लॉक के टुकड़े में से छोटे-छोटे टुकड़े हाथ में आ गए और मुट्ठी बंद करते ही पाउडर बन गए।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षा मानकों का कितना ख्याल रखा जा रहा है।
अब सवाल यह है कि बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों का निर्माण तो कराया जा रहा है, लेकिन उस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार पर लगाम और मानकों को ताक पर रख जो सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है उसे कैसे और कौन बचाएगा?
नारायणी नदी तट के बगल में बसे सैकड़ों गांव के लिए यह विभागीय लापरवाहियां और ठेकेदारों का यह भ्रष्ट करतूत भविष्य में निर्दोषों के लिए ख़तरे का सबब बन सकता है! कौन होगा इसका जिम्मेदार? सबसे बड़ा सवाल।























