सिद्धार्थनगर:सांसद जगदंबिका पाल ने गिनाई मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां, ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ पर जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज बुधवार को सिद्धार्थनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज बुधवार को सिद्धार्थनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने सरकार के कार्यकाल को “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” को समर्पित बताते हुए उसकी प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

सांसद जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाई है। उन्होंने इस अवधि को “विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम युग” बताया। पाल ने जोर देकर कहा कि “पीएम मोदी ने खुद को खपाकर 140 करोड़ भारतीयों के लिए विश्वास का प्रतीक बन गए हैं।”

भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण पर लगाम

पाल ने दावा किया कि मोदी सरकार ने देश में भ्रष्टाचार, कदाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा, “पहली बार सरकार सेवा का माध्यम बनी है, और अब यह जनभागीदारी के सिद्धांत पर काम कर रही है।”

संविधान और आरक्षण का सम्मान

संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए जगदंबिका पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का सम्मान करते हुए 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सामाजिक रूप से पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को संविधान में दिए गए आरक्षण का अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए।

तकनीक से तरक्की का मंत्र

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि “जहां तकनीक है, वहीं तरक्की है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में गरीब कल्याण की योजनाएं सफलतापूर्वक लागू हो रही हैं।

अपने वक्तव्य के अंत में सांसद पाल ने कहा कि जहां पहले भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल हो चुकी थी, वहीं पिछले 11 वर्षों में भारत ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की दिशा में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

 

Voice Of News 24