बृजमनगंज : जहलीपुर में अज्ञात कारणों से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, मौत के कारणों की पुष्टि में जुटी प्रशासन

महराजगंज

महराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत नगर पंचायत के जहलीपुर में लावारिश महिला की शव मिलने से दहशत मच गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 स्थित जहलीपुर में सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक आज बुधवार को दोपहर सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव दिखाई पड़ने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बृजमनगंज पुलिस को किया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है।

महिला के शव की पहचान हेतु पुलिस ने आसपास के स्थानीय लोगों से पूछताछ किया तो कुछ लोगों ने बताया कि महिला एक दो दिनों से गांव में इधर-उधर घूम रही थी खाना मांग कर खा रही थी और दिमागी रूप से विच्छिंप्त थी।

इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव वार्ड नंबर 3 जहलीपुर में मिला है शव की पहचान नहीं हो पाई है शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज भेजा जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और समाज में उनकी महत्ता पर संदेह का सवाल खड़ा कर दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.