गोंडा:वायरल वीडियो मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से निष्कासित, सियासत में हड़कंप

गोंडा

सियासत की दुनिया में एक बार फिर यह साबित हो गया है कि कुर्सी की नाजुकता कितनी बढ़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सियासत की दुनिया में एक बार फिर यह साबित हो गया है कि कुर्सी की नाजुकता कितनी बढ़ गई है, जहां एक वायरल वीडियो भी बड़े-बड़े नेताओं की सियासी जमीन हिला सकता है। गोंडा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को एक महिला के साथ वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

Image

 

बीजेपी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस वीडियो के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया और पार्टी की छवि पर सवाल उठने लगे।

मामला पार्टी के उच्च नेतृत्व के संज्ञान में आते ही, बीजेपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 25 मई 2025 को पत्रांक संख्या 05/BJPUP/2025 के अंतर्गत अमर किशोर कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पार्टी ने उनसे इस विवादास्पद प्रकरण पर विस्तृत स्पष्टीकरण (explanation) मांगा था।

हालांकि, पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमर किशोर कश्यप द्वारा पार्टी नेतृत्व को दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद, बीजेपी ने बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से अमर किशोर कश्यप को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.