महराजगंज: नवागत DM संतोष शर्मा ने किया फरेंदा तहसील का औचक निरीक्षण

महराजगंज

आज नवागत जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने तहसील फरेंदा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज नवागत जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने तहसील फरेंदा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी, थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशांत पाठक और तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी संतोष शर्मा के अचानक निरीक्षण से तहसील परिसर में हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालयों का भ्रमण किया और विभिन्न पटलों पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से जनसुनवाई और लंबित मामलों के निस्तारण की स्थिति पर गौर किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाएं और पारदर्शिता बनाए रखें।

उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी और थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने जिलाधिकारी को तहसील की वर्तमान स्थिति और कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि फरेंदा तहसील क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह औचक निरीक्षण जिलाधिकारी संतोष यशर्मा की कार्यशैली को दर्शाता है, जिसमें वह जनता के प्रति जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध दिख रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.