हापुड़ : जिंदगी और सोशल मीडिया के बीच में उलझ रही प्राण की गुत्थी, इंस्टाग्राम पर कम हुए 2 फाॅलोअर्स तो पत्नी, पति को भेजने लगी नीले ड्रम वाली डरावनी विडीयो, जानें क्या है पूरा मामला?

हापुड़

हापुड़ में एक पति-पत्नी के बीच रिश्तों में सोशल मीडिया का इंस्टाग्राम एप्लिकेशन इस तरह भूचाल मचा दिया कि पति अपने जीवन पर खतरा महसूस करने लगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हापुड़ में एक पति-पत्नी के बीच रिश्तों में सोशल मीडिया का इंस्टाग्राम एप्लिकेशन इस तरह भूचाल मचा दिया कि पति अपने जीवन पर खतरा महसूस करने लगा।
हुआ कुछ यूं कि पत्नी का इंस्टाग्राम पर एकाउंट था। पत्नी बर्तन धो रही थी तभी उसके इंस्टाग्राम पर 2 फाॅलोअर्स कम हो गए।
2 फाॅलोअर्स कम होते ही मानों पत्नी के साथ बहुत बड़ा वारदात हो गया हो। तत्काल पत्नी गुस्से में थाने पहुंच गई।
पति ने आरोप लगाया है कि फाॅलोअर्स कम होने के बाद उसकी पत्नी उसे खाना तक नहीं देती है और नीले ड्रम वाली खौफनाक विडीयो भेजकर डराती है! साथ ही उसने कहा कि इसके पहले भी पत्नी ने 2 बार दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर चुकी है। हापुड़ महिला थाने में करीब 4 घंटे तक काउंसलिंग चली और कड़ी मशक्कत के बाद समझौता कराया गया है।

इस दौर में सोशल मीडिया न केवल लोगों के संबंधों पर जानलेवा प्रभाव डाल रहा है बल्कि मासूम और निर्दोषों को किसी के भी जरिए हत्याकांड तथा अन्य माध्यमों से मौत की आग में झोंकने का बेहतर साधन बन गया है।

कभी ऐसा दौर हुआ करता था कि लोग इकट्ठा होकर आपस में हंसी-ठिठोली करते और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते, लेकिन आज के दौर में सोशल मीडिया न केवल रिश्तों को निगल रही है बल्कि इकट्ठा होकर हंसी-ठिठोली करने वाली परंपराओं को भंग करने में सक्षम साबित हो गया है।

उक्त मामले से यह स्पष्ट है कि पत्नी के लिए उसका पति कम और इंस्टाग्राम अधिक प्रिय है। अब यहीं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दो लोगों के बीच संबंधों की जटिलता के बंधन को सोशल मीडिया किस तरह ढीला कर रहा है?

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.