महराजगंज:भैया फरेंदा में चमत्कारी सड़क हादसे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कसा तंज, एक तीर से लगाएं दो निशाने!

ब्यूरो रिपोर्ट

भैया फरेंदा में चमत्कारी सड़क हादसे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कसा तंज, एक तीर से लगाएं दो निशाने!

 

जनपद महराजगंज जनपद के भैया फरेंदा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। UP 32 KU 6699 नंबर की एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे लटक गई थी। जिसमें सवार सभी यात्री चमत्कारी रूप से सुरक्षित बच गए। इस घटना ने जहां निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया के X(एक्स) पर घटना का जिक्र करते हुए एक तीखा तंज़ कसा है।

अखिलेश यादव ने X(एक्स) पर लिखा कि,”अगर रास्ता दिखानें वाले ग़लत हो जाएं तो यही होता है और तब भी जब ग़लत हाथ में स्टेयरिंग हो।”
अखिलेश यादव के इस पोस्ट को लेकर लोग घटना से कम तथा सत्ता के विपक्षी दलों से ज्यादा जोड़ रहें हैं। फिलहाल अखिलेश यादव का यह पोस्ट न केवल सरकारी लापरवाहियों पर तंज कसना,उजागर करना है, बल्कि लोगों के हित में उन लापरवाहियों पर लगाम लगाने का भी एक जरिया और जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.