सिद्धार्थनगर: भीषण सड़क हादसा, कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर ,एक की मौत तीन घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगरथाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर कटबंध गांव और असनहरा मंदिर के बीच आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगरथाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर कटबंध गांव और असनहरा मंदिर के बीच आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो सगे भाई, जो बस्ती से अपने घर बांसी कोतवाली के फतेहपुर जा रहे थे, हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार प्रदीप (पुत्र राधेश्याम) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके भाई विजय को भी गंभीर चोटें आई हैं।

कार में सवार मनोज द्विवेदी और अनिल शर्मा, जो गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जल्हेखोर गांव के निवासी हैं, भी इस हादसे में घायल हुए हैं। वे जल्हेखोर से बस्ती जिले के दमयापरसा स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

सूचना मिलते ही शिवनगर थानाध्यक्ष शशांक सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को रुधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से विजय की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.