महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

महराजगंज

महराजगंज जनपद के  निचलौल शहर के घोड़हवा वार्ड में आज सुबह 9:00 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के  निचलौल शहर के घोड़हवा वार्ड में आज सुबह 9:00 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान प्रदीप (पुत्र चेतन) के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप कल सुबह अपनी पत्नी और बच्चों को उनके मायके छोड़कर अकेले घर लौटा था। आज सुबह जब परिजनों ने देखा कि घर का दरवाजा देर तक बंद है और भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां प्रदीप का शव मिला।

घटना की सूचना तुरंत निचलौल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.