सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली में पारिवारिक विवाद ने आज सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली में पारिवारिक विवाद ने आज सोमवार को हिंसक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दो राउंड गोली चला दी। हालांकि, इस घटना में किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोली दिलीप गुप्ता को छूकर निकल गई, जिससे वह पूरी तरह सुरक्षित बच गए। घटना जोगिया कोतवाली के कटहना गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार, विजय गुप्ता ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दो राउंड फायर किए। यह आपसी विवाद में जान से मारने का प्रयास बताया जा रहा है, जिसमें लोग बाल-बाल बचे। सूचना मिलते ही जोगिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी विजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर और इस्तेमाल किए गए खोखे भी बरामद कर लिए हैं।
दिलीप गुप्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विजय गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली में पारिवारिक विवाद ने आज सोमवार को हिंसक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दो राउंड गोली चला दी। हालांकि, इस घटना में किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, pic.twitter.com/NoUOpXAgEY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2025























