धानी में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार चार पहिया वाहन और बाइक की भीषण टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानी-फरेंदा-नौगढ़ मार्ग के सिकंदराजीतपुर गांव के इंदू पैलेस के पास एक चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानी-फरेंदा-नौगढ़ मार्ग के सिकंदराजीतपुर गांव के इंदू पैलेस के पास एक चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। रमेश सिकंदराजीतपुर का निवासी है।

जानकारी के अनुसार बताते चले चार पहिया वाहन फरेंदा की ओर जा रही थी और बाइक सवार रमेश धानी की दिशा से आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चार पहिया वाहन का UP56AR1786 नंबर प्लेट भी पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, थार अनियंत्रित गति से चल रही थी। हादसे के बाद थार चालक अपने वाहन समेत फरेंदा की दिशा में फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चार पहिया वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

 

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.