जानें सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सगाई के रिंग की कितनी है कीमत?

जौनपुर

जौनपुर के लोकसभा मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज से भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी रिंकू सिंह की सगाई का कार्यक्रम के चर्चे सोशल मीडिया पर धूम मचाये हुए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जौनपुर के लोकसभा मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज से भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी रिंकू सिंह की सगाई का कार्यक्रम के चर्चे सोशल मीडिया पर धूम मचाये हुए हैं।
आज यानि 8 जून रविवार को लखनऊ के होटल सेंट्रल में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की भव्य रिंग सेरेमनी कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इस समारोह में कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होने पहुंचे हैं। अमिताभ बच्चन सहित अखिलेश यादव, डिंपल यादव,जया बच्चन को इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए पहले ही निमंत्रण भेजा गया था।रिंकू और प्रिया सरोज के इस रिंग सेरेमनी के विशेष कार्यक्रम में कुल लगभग 300 मेहमान शामिल होने के चर्चाएं हैं।

रिंग सेरेमनी के इस खास अवसर पर प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता से ₹2.5 लाख की डिजाइनर रिंग मंगवाई है। वहीं, रिंकू ने भी प्रिया के लिए मुंबई से लगभग ₹2.5 लाख की खास अंगूठी मंगवाई है।

 

Voice Of News 24