सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिलने पर मचा हड़कंप,नहर के पास शव मिलने से मौत के कारणों पर टिकी निगाहें

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकिया गांव में उस समय सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकिया गांव में उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव के पूर्व उत्तर दिशा में नहर के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार राजेश शर्मा (40) पुत्र खजांची शर्मा नामक व्यक्ति के रूप में शव की शिनाख्त हुई है।
इस घटनाक्रम की जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार, भाग्यवती पांडेय सहित अन्य पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गए।

अब सवाल यह है कि व्यक्ति के मौत के कारणों पर से संदिग्ध नाम का पर्दा कब बेनकाब होगा? और पुलिसिया जांच में क्या कुछ खुलासा होगा? जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट कारण सामने आ सके

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.