महराजगंज:धानी बाज़ार में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, दिखा सौहार्द का माहौल

महराजगंज

महराजगंज जिले के धानी बाजार मेंआज ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के धानी बाजार मेंआज ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह ठीक 8:00 बजे ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए।

नमाज़ियों ने पूरी श्रद्धा के साथ खुदा की इबादत की और देश में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं। नमाज़ के बाद, लोगों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की दिली मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पूरे निचलौल में भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का एक बेहतरीन नज़ारा देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे नमाज़ियों को कोई परेशानी नहीं हुई और त्योहार सकुशल संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24