मेरठ हत्याकांड की आग अभी बुझी ही नहीं थी कि बस्ती में फिर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के हत्या की रच दी कहानी!

बस्ती

बस्ती में प्रेमिका ने अपने प्रेमी के हत्या की रची कहानी, एक मां के कलेजे का टुकड़ा प्रेमिका के हत्या की कहानी में हो गया आंखों से ओझल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ में हुई हत्याकांड से भला कौन परिचित नहीं है? इतनी बड़ी हत्याकांड से जहां पूरा देश सहम गया था,वहीं बस्ती में फिर हुए एक हत्याकांड ने सभी के दिलों को दहला दिया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरी गांव में एक युवती ने अपने प्रेमी की ही हत्या करवा दी। मृतक युवक की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था।
पुलिस की मानें तो, युवती ने अपने प्रेमी को धोखे से गांव के पास एक बाग में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहले से घात लगाए बैठे युवती के पिता और भाई ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्णा को अधमरी हालत में छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

कृष्णा के परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो बाग में उसे लहूलुहान हालत में पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Voice Of News 24