सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन के अवसर पर आज सिद्धार्थनगर जनपद में हिन्दू युवा वाहिनी (हियुवा) ने भव्य समारोह का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन के अवसर पर आज सिद्धार्थनगर जनपद में हिन्दू युवा वाहिनी (हियुवा) ने भव्य समारोह का आयोजन किया। हिन्दू भवन पर आयोजित इस कार्यक्रम में हियुवा प्रभारी और डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री की लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर एक विशेष रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के 53वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए, हियुवा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक 53 यूनिट रक्त दान किया। यह पहल समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता हरि शंकर सिंह, मकसूदन अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी आज एक ‘पति, पत्नी और वो’ के हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बनी, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। pic.twitter.com/1poC8tKNu6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2025





















