महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय बेलसड़ में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय बेलसड़ में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरियाली को बढ़ावा देना था।
विद्यालय परिवार ने इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
#महराजगंज जनपद के #धानी ब्लॉक ग्राम सभा #कानापार में #जिलाधिकारी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में सफाई कर्मी केवल कागजों में ही उपस्थित दर्ज करा रहे हैं, जबकि मौके पर 14 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए।@DmMaharajganj @CdoMaharajganj pic.twitter.com/cUHxvdt0Jt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2025





















