महराजगंज: धानी ब्लॉक में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और ADO पंचायत ने लगाए पौधे

महराजगंज

महराजगंज, जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धानी ब्लॉक प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज, जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धानी ब्लॉक प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान धानी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यौगेन्द्र नाथ त्रिपाठी और ए डी ओ पंचायत विरेन्द्र यादव मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में धानी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और ए डी ओ पंचायत विरेन्द्र यादव ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके।

यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई, जिसमें स्थानीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल हुए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.