बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम अभियान के तहत, थाना ललिया पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष ललिया सत्येन्द्र कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में, यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार थाना ललिया में पंजीकृत मु0अ0सं0-63/2025 धारा-80(2)/85 बीएनएस व ¾ डी.पी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों को शिवपुरा रोड से करीब 01 किलोमीटर आगे बरदौलिया रोड पर नहर के किनारे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता
शाकिर अली पुत्र कांग्रेस
कांग्रेस पुत्र भगड़े उर्फ रमजान
फरियादुन उर्फ हलीमा पत्नी कांग्रेस (सभी निवासीगण ग्राम दुन्दपुर मश0 भरहापारा थाना ललिया जनपद बलरामपुर)
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में मदद मिलेगी।
#महराजगंज जनपद के #धानी ब्लॉक ग्राम सभा #कानापार में #जिलाधिकारी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में सफाई कर्मी केवल कागजों में ही उपस्थित दर्ज करा रहे हैं, जबकि मौके पर 14 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए।@DmMaharajganj @CdoMaharajganj pic.twitter.com/cUHxvdt0Jt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2025





















