महराजगंज:प्राथमिक विद्यालय बारीगांव प्रथम का ताला तोड़कर चोरी,चावल समेत जरूरी सामान चुराया, प्रधानाध्यापिका ने दी तहरीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बारीगांव प्रथम में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बारीगांव प्रथम में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्टोर रूम में रखे तीन बोरा चावल, स्टील के बर्तन और खेल सामग्री सहित अन्य सामान उड़ा ले गये

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम गुप्ता ने इस घटना की सूचना जखीरा चौकी को तहरीर देकर दी है। तहरीर में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि चोर रात में विद्यालय के दरवाजे का ताले तोड़कर भीतर घुसे और स्टोर से खाद्यान्न सहित अन्य सामग्री चुरा ली।

प्रधानाध्यापिका नीलम गुप्ता ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब पांच माह पहले भी विद्यालय में चोरी की वारदात हो चुकी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस प्रकरण से अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

वहीं, इस संबंध में जखीरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है और विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी हुई थी या नहीं।

 

Voice Of News 24