महराजगंज
महराजगंज में जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, “एक पेड़ मां के नाम” लगाने के लिए जिलाधिकारी की अपील। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज राजनीतिक दलों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य सामाजिक संगठनों एवं अन्य लोगों द्वारा वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ एवं ताजगी रूप देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसी प्रकार आज महराजगंज जिले के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु सुझाव भी दिया गया।
इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं बच्चे भी मौजूद रहें। जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। वृक्षारोपण के बाद जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और “एक पेड़ मां के नाम” लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ तथा विभिन्न माध्यमों से हो रही क्षति को रोकने का सलाह दिया गया।
#महराजगंज जनपद के #धानी ब्लॉक ग्राम सभा #कानापार में #जिलाधिकारी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में सफाई कर्मी केवल कागजों में ही उपस्थित दर्ज करा रहे हैं, जबकि मौके पर 14 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए।@DmMaharajganj @CdoMaharajganj pic.twitter.com/cUHxvdt0Jt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2025





















