ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन आज, जानें उनके समर्थकों में किस तरह का दिख रहा उत्साह। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज 53वें जन्मदिन के अवसर पर देश के चर्चित मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री योगी के समर्थकों में भी आज काफी उत्साह है। जगह-जगह योगी का पोस्टर एवं बैनर लगाकर लोग योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं साथ ही केक भी काटे जा रहे हैं।
इसी तरह वाराणसी में भी हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बैनर और फोटो लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तथा केक काटकर, आतिशबाजी करके उनके जन्मदिन को और भी खास बना रहे हैं।
#महराजगंज जनपद के #धानी ब्लॉक ग्राम सभा #कानापार में #जिलाधिकारी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में सफाई कर्मी केवल कागजों में ही उपस्थित दर्ज करा रहे हैं, जबकि मौके पर 14 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए।@DmMaharajganj @CdoMaharajganj pic.twitter.com/cUHxvdt0Jt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2025





















