अयोध्या :जांबाज लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद, साथी की जान बचाते हुए दी शहादत

शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी.

अयोध्या

अयोध्या जनपद के रहने वाले होनहार और जांबाज लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

अयोध्या जनपद के रहने वाले होनहार और जांबाज लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद हो गए। 23 वर्षीय लेफ्टिनेंट शशांक ने ऑपरेशनल गश्त के दौरान अपने एक साथी जवान की जान बचाने में अपनी शहादत दी।

 

शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी.
शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी.

जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान एक जवान नदी में गिर गया और तेज बहाव में बहने लगा। यह देखकर लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी बिना किसी हिचकिचाहट के नदी में कूद गए। उन्होंने अपने साथी को तो मौत के मुंह से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पानी के तेज बहाव में बह गए और शहीद हो गए।

आज उनका पार्थिव शरीर अयोध्या पहुंचेगा। शशांक के पिता मर्चेंट नेवी में अफसर हैं और वह आज देर रात भारत पहुंचेंगे। इसलिए, शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार को जमथरा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

शशांक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है, जो दुबई में रहती है। उन्होंने 2019 में एनडीए में सफलता प्राप्त की थी और पिछले साल ही उन्हें कमीशन मिला था। सिक्किम में उनकी पहली पोस्टिंग थी। उनकी शहादत से अयोध्या में शोक की लहर है।

 

Voice Of News 24