अंबेडकर नगर: प्राथमिक विद्यालय परिसर में दो युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप

अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर जनपद के भियूरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में आज सुबह दो युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अंबेडकर नगर जनपद के भियूरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में आज सुबह दो युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इनमें से एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था, जबकि दूसरे का शव जमीन पर पड़ा था।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 

शवों को देखकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे थे। कुछ लोगों का मानना था कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने की कोशिश है। फिलहाल, दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

स्थानीय पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद एसपी केशव कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों और गांव में आई बारात के लोगों से भी शवों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस को घटनास्थल से एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और घटना की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.