महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज की एक बस को अज्ञात लोंगो ने निशाना बनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज की एक बस को अज्ञात लोंगो ने निशाना बनाया। गनीमत यह रही कि घटना के समय बस खड़ी थी और उसमें कोई बच्चा मौजूद नहीं था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए लक्ष्मीपुर चौकी अंतर्गत चटिया गांव गई थी। सुबह करीब 4 बजे, अज्ञात लोंगो ने बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे बस के पिछले हिस्से का पूरा शीशा बुरी तरह टूट गया और क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद, विद्यालय प्रबंधन ने स्थानीय कोतवाली ठूठीबारी में एक प्रार्थना पत्र देकर दोषी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में, कोतवाली प्रभारी ठूठीबारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























