सिद्धार्थनगर:बांसी में डेयरी दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग,दमकल कर्मियों ने पाया काबू

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील के सामने स्थित श्री आरनया डेरी मिल्क की दुकान में आज शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील के सामने स्थित श्री आरनया डेरी मिल्क की दुकान में आज शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के साथ ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही आग ने दुकान में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच कर रही हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.