बलरामपुर:डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें

बलरामपुर

बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना।अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों की गंभीरता से जांच करने और उनका शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर पर होना है, उन पर आवश्यक रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को तत्काल भेजा जाए ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार ने थाना महराजगंज तराई में और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव ने थाना कोतवाली देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने संबंधित थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं पर ध्यान दिया और राजस्व व पुलिस विभाग की टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.