महराजगंज
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने के बाद एक छात्र ने मुंबई में आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमंदिर गांव निवासी संजय वरुण (22) पुत्र बरसाती ने हैरान कर देने वाला यह कदम उठाया है।वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद वह अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए रोजगार की खोज में में मुंबई गए थे। शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परीक्षा परिणाम जारी किया। परिणाम में फेल होने की खबर मिलते ही संजय ने फंदे पर झूल गया और परीक्षा में फेल होने का हिसाब अपनी जान देकर चुकाया।
संजय अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
सबसे बड़ी हैरानी कि बात तो यह है कि वह युवक अपनी जिंदगी का मोल उस इंटरमीडिएट की परिणाम से तुलना करके यह बड़ा कदम कैसे उठाने को मजबूर हुआ?
फिलहाल आस-पास के इलाकों में मातम का माहौल बना हुआ है।
कुछ लोगों का मानना है कि यदि वह युवक अपने जीवन की तुलना मां-बाप के संजोए सपने और उम्मीदों के साथ-साथ उसके उपर किये गये अहसानों के बारें में सोचता तो शायद इस तरह का बड़ा कदम नहीं उठाता।
दिल दहला देने वाला सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब उन सपनों का क्या होगा? जो इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम तले बेटे की मौत के साथ-साथ दफ़न हो गईं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























